भोपाल

Gwalior News: ग्वालियर के दाल बाजार में कट्टा दिखाकर लूट की कोशिश, व्यापारी की हिम्मत से भागा बदमाश

ग्वालियर में शुक्रवार रात को एक नकाबपोश बदमाश किराना की दुकान में घुस आया। उसने पैसे निकालने के लिए किराना व्यापारी को धमकाया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने कट्टा निकाल लिया। लेकिन व्यापारी की बहादुरी से उसने लूट की वारदात को असफल कर दिया और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Image

किराना स्टोर से लूट की कोशिश असफल

Gwalior News: ग्वालियर में शुक्रवार रात एक नकाबपोश बदमाश कट्टा दिखाकर किराना व्यापारी को लूटने की कोशिश की। लेकिन व्यापारी के साहस ने इस लूट को असफल कर दिया। उसने बदमाश का डटकर मुकाबला किया, जिसके बाद आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बदमाश ने गल्ले से पैसे निकालने के धमकाया

यह घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के दाल बाजार स्थित अलंकार होटल वाली गली की है। जहां धर्मेंद गुप्ता की किराना की दुकान है। पुलिस के अनुसार रात 9 बजे के करीब एक नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान पर आया। आरोपी ने गल्ले में से रुपये निकालने के लिए उसे धमकाया। जब पीड़ित ने उसका विरोध किया, तो बदमाश ने कट्टा निकालकर तान दिया। लेकिन व्यापारी ने फिर भी हिम्मत दिखाई और बदमाश को मारने के लिए पीछे रखी बाल्टी उठाने की कोशिश की। जिसे देख बदमाश डरकर उल्टे पैर भाग निकला।

इस घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस और साथी व्यापारियों को सूचना दी। जिसके बाद दालबाजार के व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए। इस बीच सीएसपी इंदरगंज सर्किल रॉबिन जैन और थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्ति तोमर मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल की मौके से जांच की और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इस दौरान पास की एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई।

पुलिस के हाथ लगी बदमाश की तस्वीरें

जानकारी के अनुसार देर रात तक नकाबपोश बदमाश की पहचान नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस के हाथ उसकी तस्वीरें लगी हैं। सीएसपी इंदरगंज सर्किल रॉबिन जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला है कि बदमाश दुकान पर पैदल ही पहुंचा था। वह जिस रास्ते से आया था, उसी रास्ते से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों पर संदेह है, जिसके आधार पर उनसे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने किराना व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!