भोपाल

Betul News: एक्स बॉयफ्रेंड ने पार की सारी हदें, शादी से मना करने पर लड़की पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2024, 06:14 PM IST

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक्स बॉयफ्रेंड ने शादी से मना करने पर लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से युवती पर शादी का दवाब बना रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आदिवासी लड़की ने शादी से मना कर दिया, जिसके बाद उसका पूर्व प्रेमी गुस्सा हो गया और उसने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फिलहाल युवती की हालत गंभीर है।

पहले भी दे चुका था धमकी

गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के अनुसार, युवती के प्रेमी द्वारा विवाह के लिए दबाव बनाया जा रहा था। युवती तैयार नहीं हुई, तो उसने इस घटना के कुछ घंटे पहले ही चाकू दिखाया था। युवती की शिकायत पर आरोपी को गंज थाने लाया गया, लेकिन माफी मांगने और दोबारा गलती न करने का भरोसा दिलाने पर युवती ने राजीनामा कर लिया।

पेट्रोल पंप पर काम करती है युवती

आदिवासी युवती वर्तमान में बैतूल नगर इलाके में रहती है और वह पेट्रोल पंप पर सेल्स गर्ल का काम करती है। आरोपी आर्यन मालवीय सोमवार की रात 11 बजे युवती के घर पहुंचा और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

शादी से मना करने पर युवती को लगा दी आग

पीड़िता का आरोप है कि युवक विवाह करने के लिए दबाव बना रहा था। सोमवार को युवक रात करीब 11 बजे घर आया और उसने गेट पर पेट्रोल छिड़क दिया। पेट्रोल की महक आने पर युवती ने गेट खोला तभी आरोपी आर्यन मालवीय ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवती का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वह करीब 40 प्रतिशत जल गई है। धारा 307 और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article