शहर

Betul News: कपड़े उतारे, नग्न किया, उल्टा लटका कर बेल्ट से पीटा, बैतूल में गौ-तस्करों ने युवक से की हैवानियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 12:31 PM IST

Betul News today in Hindi(बैतूल न्यूज़): मध्य प्रदेश के बैतूल में एक आदिवासी युवक को नग्न करके उल्टा लटका कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Image

बैतूम में आदिवासी युवक की पिटाई

Photo : BCCL

बैतूल क्राइम न्यूज़: गौ-तस्करी के शक में एक आदिवासी युवक के साथ हैवानियत होने का मामला सामने आया है। उसे कुछ लोगों ने पहले नग्न किया और छत से उल्टा लटका कर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा। जानकारी के मुताबिक, गोवंश तस्करी की वसूली को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई है। इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना तीन माह पूर्व की बताई जा रही है। अब पीड़ित के साथ स्थानीय सामाजिक संगठन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

गौ तस्कर से दोस्ती पड़ी भारी

पीड़ित युवक आशीष का कहना है कि हमारे गांव के आसपास से गाय ढोर की गाड़ी निकलती हैं। ऐसे में उन लोगों को लगता है कि मैं उनसे वसूली करता हूं। उसने बताया कि वह एक दुकान चलाता है। लिहाजा, तस्करी करने वालों में से एक मेरा दोस्त बना था, जो मुझे बैतूल घूमने की बात कहकर साथ ले गया था। वहां पहुंचने पर पहले ही 6 से 7 लोग और मौजूद थे, जो मुझे एक घर पर लेकर गए। वहां मुझे कमरे में बंद करके मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे और मेरे कपड़े उतार दिए। इसके बाद उनमें से कुछ लोग बेल्ट से मारना शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, मारपीट करने वाले बदमाश हैं, इसलिए मैं डर गया था। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने पर मैंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

वसूली के शक में पिटाई

पीड़ित के भाई मनीष परते ने कहा कि आशीष मेरा छोटा भाई है। घटना विधानसभा चुनाव दौरान की है। जहां गोवंश का धंधा करने वालों से चैंड और उसके 10-15 साथी अवैध वसूली करते हैं। वो गाड़ियां महाराष्ट्र भेजते हैं। चौक पर मेरी दुकान होने के कारण तस्करों को लगा कि हम भी वसूली करते हैं, जिसके बाद मेरे भाई को किडनैप किया गया और नग्न करके उल्टा लटका कर के बेहरमी से मारा गया। आज मैं सामाजिक संगठन के साथ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने आया हूं। प्रशासन से अपील करता हूं कि इस तरह से गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें, जिससे आगे कोई घटना न हो।

बैतूल एसपी सिद्दार्थ चौधरी का कहना है कि वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है, उसमें एक आरोपी व्यक्ति दिख रहा है, उसे ढूंढा गया है। घटना तीन महीने पुरानी चुनाव से पहले 15 नवंबर की है। गो-तस्करी और वसूली से जुड़ी बातों की जांच की जा रही हैष दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई