भोपाल

Bhopal: महंगे शौक पूरे करने के लिए इंजीनियर से चोर बने युवक, चोरी के माल से की विदेश यात्रा, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

भोपाल में इंजीनियर से चोर बने अभिलाष विश्वकर्मा और यशवंत रघुवंशी ने पुलिस पूछताछ के दौरान चोरी के पैसों से ऐश करने और विदेश यात्रा किए जानी की बाद को कबूला। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह किस प्रकार चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और पिछले महीने ही श्रीलंका से लौटे थे।

Image

महंगे शौक पूरे करने के लिए इंजीनियर से चोर बने युवक

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंजीनियर से चोर बने दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की पहचान अभिलाष विश्वकर्मा और यशवंत रघुवंशी के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के माल से जमकर ऐश की है। चोरी के माल से आरोपियों ने विदेश की ट्रिप लगाई। करीब एक महीने के लंबे इंतजार के बाद यह लोग नए टारगेट की तलाश कर रहे थे, जहां यह चोरी की वारदात को अंजाम दे सकें। लेकिन उससे पहले ही चोरी के मामलों की जांच कर रही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इंजीनियर से चोर बने आरोपियों के खुलासे से सब हैरान रह गए।

ऐसे देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

अभिलाष विश्वकर्मा और यशवंत रघुवंशी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चोरी के माल से विदेश की यात्रा करते थे। उन्होंने बताया कि वह बैंकाक और श्रीलंका जा चुके हैं। अभी पिछले ही महीने अभियुक्त श्रीलंका से लौटे थे और एक अन्य चोरी की तैयारी कर रहे थे। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि किसी को उन पर शक न हो और उनकी पहचान मुश्किल हो सके इसके लिए वह बाहरी साथियों को बुलाकर चोरी करवाते थे। चोरी के माल को गिरवी रखते थे ताकि स्थानीय बाजार में पकड़े जाने का खतरा कम हो सके।

चोरों ने पुलिस को बताया कि वह चोरी के जेवरात मंडीदीप स्थित मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेते थे और इस राशि से रियल स्टेट और शेयर मार्केट में निवेश करते थे। साथ ही कानूनी तरीके से सोने और चांदी के जेवरात की खरीदारी भी की जाती थी।

भोपाल, छिंदवाड़ा और विदिशा से तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन चोरों को विदिशा, भोपाल और छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया की इन चोरों ने भोपाल में चार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसमें कोलार रोड, कटारा हिल्स में हुई चोरी की बात को भी स्वीकार किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!