भोपाल

अमेरिका के टैरिफ और भारतीय व्यापारियों पर सांसद दिग्विजय सिंह का बयान; कपास, यूरिया और वोटर लिस्ट पर भी उठाया सवाल

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अमेरिका और भारत के बढ़ते टैरिफ तथा विदेश नीति पर चिंता जताई है। उन्होंने व्यापारियों, किसानों और वोटिंग प्रक्रिया में मौजूद खामियों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि यूरिया और कपास की आपूर्ति से लेकर पाकिस्तान को समर्थन तक कई मुद्दों पर भारत की स्थिति चुनौतीपूर्ण है।

Image

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bhopal News: राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अमेरिका और भारत के रिश्तों पर सवालों के जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने से भारतीय व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रेडिमेड गारमेंट्स और कालीन के हजारों करोड़ के ऑर्डर रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकल्प हैं कि यह नुकसान चीन, रूस, अन्य एशियाई देशों और यूरोप में कैसे पूरा किया जाए। दिग्विजय सिंह ने बताया कि अगर भारत चाहती तो अमेरिका की तरह टैरिफ लगा सकती थी।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चीन ने अमेरिका के सामान पर टैरिफ लगाया है और कई देशों ने अमेरिका पर उल्टा टैरिफ लगाया है। उन्होंने भारत की विदेश नीति पर भी चिंता जताई। कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के आर्मी चीफ को विशेष महत्व देने की स्थिति चिंताजनक है। वर्तमान परिस्थिति में यह और भी गंभीर है कि अमेरिका और चीन दोनों ही पाकिस्तान को समर्थन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने चीन में आतंकवाद पर चर्चा की, लेकिन चीन द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने पर भी उनसे चर्चा करनी चाहिए थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में यूरिया की कमी है, जिसका कारण यह है कि चीन ने यूरिया का निर्यात बंद कर दिया है।

वोटर लिस्ट और वोट चोरी के आरोप

वोटर सूची और वोटिंग प्रक्रिया को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी मांग स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि देश की मतदाता सूची ऐसी होनी चाहिए, जिसे मशीन से डाउनलोड करके यह पता लगाया जा सके कि किसी व्यक्ति का नाम कहीं बार-बार तो नहीं है। बिना मैनुअल चेकिंग यह संभव नहीं है। दूसरी मांग यह है कि जैसे ही नोटिफिकेशन जारी हो, वोटर लिस्ट को फ्रीज़ कर देना चाहिए, क्योंकि अब यह वोटिंग के तीन दिन पहले तक अपडेट होती रहती है। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि करोड़ों मतदाताओं के मामले में सिर्फ़ एक महीने में एसआईआर (Systematic Internal Review) करना असंभव है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल बयानबाज़ी कर रही है कि रोहिंग्या या बांग्लादेशी मुस्लिम अवैध रूप से आ रहे हैं, जबकि किसी एक व्यक्ति का नाम भी साबित नहीं किया गया है।

कपास की इंपोर्ट ड्यूटी पर बयान

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि सरकार विदेशी कपास खरीदेगी, तो इससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा। अगले दो महीनों में कपास बाज़ार में आने वाला है, जिससे कीमतें गिर सकती हैं। विदेश से कपास पर शून्य प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी लागू करने से किसानों का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की हालत बहुत बिगड़ी है और यही बीजेपी की सरकार की नीतियों का परिणाम है।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'