भोपाल

पीएम मोदी से मिले CM मोहन यादव, कल काशी में अमित शाह के साथ मीटिंग में होंगे शामिल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने पीएम को एक हाथी की मूर्ति भेंट की। इस मुलाकात की तस्वीरें प्रधानमंत्री मोदी ने X पर साझा की हैं। इसके अलावा, कल काशी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी।

Image

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से दिल्ली में की मुलाकात

Photo : Twitter

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें एक हाथी की मूर्ति भेंट की। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच X पर साझा कीं।

काशी में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को वाराणसी में आयोजित होने वाली 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। पहली बार वाराणसी में होने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

वाराणसी के होटल ताज में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रशासनिक समन्वय और राज्यों से जुड़े खास मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि और अंतर्राज्यीय परिषद के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद का उद्देश्य

इस परिषद् का मकसद राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ाना, आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालना, साझा हितों की नीतियों पर समन्वय करना, प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करना और संवेदनशील इलाकों में विकास को गति देना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article