भोपाल

MP News: छिंदवाड़ा में बढ़ा बच्चों की मौत का आंकड़ा; कफ सिरप पीने से अबतक कुल 9 बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में संदिग्ध कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौतों का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। अब तक कुल 9 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से तीन की जान हाल ही में गई है। प्रशासन ने इन दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है।

Image

कफ सिरप में मिला था डायएथिलीन ग्लायकॉल नाम का केमिकल (सांकेतिक तस्वीर)

MP Cough Syrup Deaths: प्रदेश में बच्चों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छिंदवाड़ा में संदिग्ध कफ सिरप पीने से तीन और बच्चों की मौत की पुष्टि के बाद अब कुल मृतक बच्चों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। परासिया SDM शुभम यादव ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

कफ सिरप से फेल हुई बच्चों की किडनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन बच्चों को सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत पर कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस डीएस कफ सिरप दिया गया था, उनकी किडनी धीरे-धीरे फेल हो गई। जांच में सामने आया है कि दवा में मौजूद केमिकल डायएथिलीन ग्लायकॉल की गड़बड़ी ने इन बच्चों की जान ले ली। छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि मौतों का कारण संक्रमण या वायरस नहीं बल्कि दवा है।

जिले में बिक्री पर तत्काल रोक

प्रशासन ने एहतियातन जिले में कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस डीएस कफ सिरप की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल स्टोर्स को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि इन सिरप्स को तुरंत स्टॉक से हटा दें।

जांच में नहीं मिला कोई संक्रमण

जांच के लिए बच्चों के ब्लड और पानी के सैंपल पुणे वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट भेजे गए थे, जहां रिपोर्ट में किसी वायरस या बैक्टीरिया का कोई प्रमाण नहीं मिला। ICMR दिल्ली और भोपाल की टीम ने भी मौके पर जांच की। बायोप्सी रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि बच्चों की किडनी पर सिरप का सीधा असर पड़ा था। अब तक 6 बच्चों में कफ सिरप के सेवन की हिस्ट्री मिली है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'