भोपाल

Chhindwara Road Accident : छिंदवाड़ा में पलटी कार, तीन की मौत ; चार घायल

Chhindwara Road Accident : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक एसयूवी के पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दी।

Image

छिंदवाड़ा रोड एक्सीडेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Chhindwara Road Accident : छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक लग्जरी कार के पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 10 बजे मुआरी माइन्स पर हुआ। उन्होंने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन एक गड्ढे में पलट गया।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को परासिया अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हीरामणि, सुशीला शोलेकर और इंदुमती के रूप में हुई है। सभी की उम्र 55 वर्ष के आसपास थी।

इसी प्रकार रविवार को झाबुआ जिले में एक कार के 2 बाइकों में टक्कर मारने से 4 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था।

(इनपुट -भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article