भोपाल

MP के अनूपपुर में चलती ट्रेन से टकराई कार, हादसे में ड्राइवर की मौत

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 04:29 PM IST

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक कार ने चलती ट्रेन में टक्कर मार दी। इसमें कार चालक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक कार बंद रेलवे फाटक को तोड़ते हुए चलती ट्रेन से टकरा गई, जिससे कार चालक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि यह हादसा शनिवार आधी रात के आसपास जैथारी इलाके में हुआ।

कार चालक की मौत

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बताया कि कार बंद रेलवे फाटक को तोड़ते हुए हीराकुंड एक्सप्रेस से टकरा गई। जैथारी थाने के निरीक्षक पीसी कोल ने बताया कि कार चालक की पहचान नरेन्द्र वर्मा के रूप में हुई है, उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

ट्रेन के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को पटरी से हटाया गया। साहू ने कहा कि इस हादसे में ट्रेन में सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि कार के टकराने से ट्रेन के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसे बदलने के बाद हीराकुंड एक्सप्रेस अनूपपुर स्टेशन से आगे बढ़ी।

छिंदवाड़ा का रहने वाला है मृतक

कोल ने बताया कि घायल की पहचान परमेश्वर साहू के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का निवासी है। हादसे के बाद उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उसे पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ले जाया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article