भोपाल

भोपाल रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में प्रशासन की कार्रवाई, रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर

भोपाल में रेस्टोरेंट में रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। क्लब-90 के अवैध हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने यहां पहुंचकर निरीक्षण किया था। रेस्टोरेंट के लीज को रद्द करके प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है।

Image

भोपाल के क्लब 90 रेस्टोरेंट पर बुलडोजर एक्शन

Photo : Times Now Digital

भोपाल में लव जिहाद मामले में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। क्लब-90 पर बुलडोजर चलाकर अवैध हिस्सों को तोड़ दिया गया। रेस्टोरेंट भी सील कर दिया गया है। ये वही रेस्टोरेंट है जहां छात्राओं के साथ बलात्कार होता था। सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने भी यहां पहुंचकर निरीक्षण किया था।

भोपाल के दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम इस रेस्टोरेंट में पहुंची थी। आरोपील इसी रेस्टोरेंट में पीड़िताओं को नशा देकर दुष्कर्म करते थे। इस बात का खुलासा मुख्य आरोपी फरहान और साहिल ने पुलिस की पूछताछ में किया था।

इस मामले में अब तक पांच एफआईआर दर्ज हुई हैं और पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इसी मामले में भोपाल जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लब-90 रेस्टोरेंट के अवैध हिस्से को सोमवार की शाम तोड़ दिया। क्लब 90 के पिछले हिस्से में पार्टीशन करके कमरे बने हुए थे, जिसमें पलंग और कूलर थे। इस रेस्टोरेंट में बने प्राइवेट केबिन में इन लड़कियों का शारीरिक शोषण किया जाता और फिर वीडियो दिखाकर लगातार ब्लैकमेल किया जाता था। जांच के बाद पुलिस ने क्लब 90 रेस्टोरेंट को सील कर दिया। इसके साथ ही रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नगर निगम ने लीज निरस्त करके रेस्टोरेंट अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी फरहान और उसके साथी कॉलेज छात्राओं को इसी रेस्टोरेंट में ले जाने के बाद उनके साथ गलत काम करते थे। आरोपियों को फंडिंग करने वालों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article