भोपाल

Bhopal: बॉयफ्रेंड ने किया कुछ ऐसा कि युवती को देनी पड़ गई जान, अब पुलिस जांच में खुल रहे ये राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 08:06 PM IST

पड़ोस में रहने वाले नशे के आदि युवक ने मृतक युवती को अपने प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद वह लगातार युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। युवती मना करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Image

भोपाल में प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की थी खुदकुशी (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमी की रोज की मारपीट से तंग थी मृतका
  • मृतका पर प्रेमी शादी का बना रहा था दबाव
  • युवती के परिजन शादी के लिए नहीं थे तैयार

Bhopal: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड कर लिया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि, युवती ने ये कदम बॉयफ्रेंड की रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि, आरोपी ने मृतका को पहले तो प्रेम जाल में फंसाया, इसके बाद वह उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। जब मृतका शादी के लिए इनकार करती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करती थी। यही वजह थी कि, मृतका ने परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मृतका का परिवार शादी के लिए नही था राजी

पुलिस के मुताबिक, राजधानी के एकतापुरी मैदान के पास स्थित शंकर गार्डन निवासी युवती (22) ने बीते 22 दिसंबर की दोपहर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। बाद में युवती की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, युवती 10वीं तक पढ़ी थी व उसके पिता सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं। मामले की सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने जहरीले पदार्थ की बोतल भी बरामद की। मगर मृतका के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिलने की वजह से सुसाइड की वजह का पता नहीं लग पा रहा था। परिजनों के मुताबिक, युवती कई बार पुलिस के पास भी गई, मगर वहां से समझाइस के बाद उसे लौटा दिया जाता था।

मृतका को झूठे प्यार के झांसे में फंसाया

पुलिस के मुताबिक, मृतका के भाई के मुताबिक उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक ने उसकी बहन को प्यार के नाम पर फंसा लिया था। वह लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था। आरोपी नशे का आदि है और आपराधिक प्रवृत्ति का है। इस वजह से हम इसके साथ बहन की शादी नहीं करना चाहते थे। वहीं पुलिस ने दोनों को बालिक मानकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया था। मृतका के भाई के मुताबिक, एक बार तो आरोपी ने उसके साथ इतनी मारपीट की थी कि, उसे 4 दिन तक अस्पताल में दाखिल रहना पड़ा था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article