Bhopal: राजधानी भोपल में युवकों व युवतियों सहित नाबालिगों के जीवन को धुएं की जद में लाने वालों के खिलाफ एमपी की शिवराज सिंह सरकार कड़े एक्शन के मूड में है। आगामी 13 दिसबंर को सरकार कैबिनेट की बैठक में हुक्का बार बंद करने को लेकर सरकार के बिल लाने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो अकेले भोपाल शहर में रेस्टरोंट व कैफे की आड़ में चल रहे 200 से अधिक हुक्का बार बंद जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में बिल को मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय के जरिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। कानून बनने के बाद अवैध तरीके से संचालित हो रहे हुक्का बार पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि, बिल के मसौदे में सरकार ने प्रावधान किया है कि, हुक्का बार संचालन की शिकायत आने पर पुलिस बिना किसी वारंट के संचालक को अरेस्ट करने के साथ अविलंब कार्रवाई कर सकेगी। हालांकि इसमें कार्रवाई का अधिकार एसआई या उससे वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया है। इसमें कार्रवाई के बाद सामान जब्त करने सहित संचालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। या उससे ऊपर के अधिकारी को दिया गया है, वे तुरंत हुक्का बार पहुंचकर सामान जब्त करेंगे और अपराध दर्ज करेंगे।
