भोपाल

Bhopal: अच्छी खबर! अब खराब मौसम नहीं डाल सकेगा फ्लाइट्स पर असर, राजा भोज एयरपोर्ट इस सिस्टम से होगा लैस

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 01:51 PM IST

Bhopal : भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे को लैंडिंग सिस्टम कैटेगरी-2 में अपग्रेड करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। खराब मौसम के कारण भोपाल एयरपोर्ट से उड़ानों में होने वाली देरी या उनके डायवर्ट होने की शंका बहुत कम हो जाएगी। फिलहाल बारिश और सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते राजा भोज एयरपोर्ट में करीब 15 से 20 फ्लाइटों में देरी होती है।

Image

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लगेगा ये नया सिस्टम। फाइल फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • राजा भोज एयरपोर्ट पर लगेगा लैंडिंग कैटेगरी सिस्टम
  • एक साल बाद उड़ानों में देरी की समस्या से मिलेगी निजात
  • अत्याधुनिक सिस्टम वाला एमपी का यह पहला एयरपोर्ट होगा

Bhopal : राजधानी भोपाल के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अक्सर खराब मौसम के चलते उड़ानों में होने वाली लेट लतीफी से अब जल्द निजात मिलेगी। हालांकि इसमें एक साल की देरी लगेगी। भोपाल एयरपोर्ट ऑथोरिटी के मुताबिक अगले एक साल में खराब मौसम के कारण भोपाल एयरपोर्ट से उड़ानों में होने वाली देरी या उनके डायवर्ट होने की शंका बहुत कम हो जाएगी। फिलहाल बारिश और सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते राजा भोज एयरपोर्ट में करीब 15 से 20 फ्लाइटों में देरी होती है।

वहीं खराब मौसम के चलते कई फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ती हैं। कई बार तो मौसम के हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि कई उड़ानों को रद्द करना पड़ता है। ऐसे हालात से निपटने के लिए अब राजा भोज हवाई अड्डे को लैंडिंग सिस्टम कैटेगरी-2 में अपग्रेड करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। एविएशन अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए जरूरी 11 एकड़ जमीन जल्द ही हवाई अड्डा प्राधिकरण को मिलने की उम्मीद है। हवाई अड्डे पर लाइटिंग और इंस्ट्रुमेंट लैंडिंग सिस्टम को अपग्रेड करने पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस राशि की स्वीकृति दे दी है। वहीं टेंडर भी जारी कर दिए हैं।

दिसंबर 2023 में सिस्टम के शुरू होने का अनुमान

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी के मुताबिक वर्तमान में भोपाल एयरपोर्ट पर रनवे की सादृश्यता रेंज 800 मीटर है। इस हाइट पर यदि पायलट को रनवे नजर आता है तो वह 60 मीटर ऊंचाई तक हवाई जहाज को लाने के बाद डिसाइड करता है कि फ्लाइट को लैंड करवाना है या नहीं। निदेशक के मुताबिक नया सिस्टम लग जाने के बाद रनवे की सादृश्यता रेंज घट कर महज 350 मीटर रह जाएगी। इसका फायदा ये होगा कि पायलट 30 मीटर उंचाई तक हवाई जहाज को ला सकेंगे और इसके बाद डिसाइड करेंगे कि विमान को रनवे पर उतारना है या नहीं। वहीं इसका एक और फायदा ये होगा कि भोपाल में अमूमन 30 मीटर की ऊंचाई तक आसमान साफ रहता है, जिसके चलते उड़ान को डाइवर्ट करने की समस्या से भी निजात मिलेगी। बता दें कि नए लैंडिंग सिस्टम को कैटेगरी- 2 में अपग्रेड करने के लिए हवाई अड्डा प्राधिकरण की ओर से दिसंबर 2023 तक शुरू करने का अनुमान जताया जा रहा है। राजा भोज प्रदेश का पहला एयरपोर्ट होगा, जहां पर अत्याधुनिक सिस्टम लगेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article