शहर

Noida News: डीएम ऑफिस की बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड पहुंचा

नोएडा में मौजूद डीएम दफ्तर को आज यानी सोमवार 13 जुलाई को बम से उड़ाने की धमकी से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया।

Image

नोएडा में डीएम दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश में दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के डीएम ऑफिस को बम से उ़ाने की धमकी मिली है। नोएडा में मौजूद डीएम ऑफिस को मिली इस धमकी से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। डीएम दफ्तर को ई-मेल के जरिए आई धमकी के बाद सूरजपुर थाने की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

बम की धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और डॉग स्क्वॉड की टीम बिना किसी देरी के डीएम दफ्तर पहुंच गए। इधर साइबर टीम भी ई-मेल की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हालात पूरी तरह से सामान्य हैं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री डीएम दफ्तर में नहीं पायी गई है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे भी जांच की जा रही है। साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान की कोशिश कर रही है।

आज यानी सोमवार सुबह जैसे ही डीएम दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली, तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और डीएम कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article