शहर

UP Weather: यूपी में फिर उमस की मार, आखिर क्यों सुस्त पड़ा मानसून, जानें कब होगी तेज बारिश?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 July 2026: यूपी में अगले तीन-चार दिनों तक मानसून की चाल धीमी रहने की संभावना है। जिसके चलते बारिश भी कम होगी।

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (13 July 2026): उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है। रविवार से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में कमी आई है। फिलहाल सिर्फ पूर्वी-तराई जिलों में ही बारिश का मौसम देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 7 जिलों में ही भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शेष अन्य जिलों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश पर ब्रेक लगने से प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ रही है।

यूपी में अगले 5 दिन तक मानसून रहेगा सुस्त!

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आज गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बारिश की गतिविधियों में कमी आने से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 18 जुलाई तक यूपी में बारिश की गतिविधियां बेहद कम रहने की संभावना है।

यूपी में क्यों कमजोर हुआ मानसून?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून दक्षिण-पश्चिम यूपी उकी ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर हो गया है। वहीं, पूर्वी यूपी में भी मानसून का प्रभाव कमजोर होने लगा है। मानसूनी ट्रफ भी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गया है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक पूर्वांचल को छोड़कर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां काफी कम रह सकती हैं। बारिश घटने से तापमान में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

यूपी में कहां कितनी हुई बारिश?

यूपी में रविवार को सबसे अधिक बारिश गोरखपुर में दर्ज की गई। यहां 168 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिसके बाद बहराइच में 129 मिमी, अंबेडकर नगर में 125 मिमी और संतकबीर नगर में 109.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में दिनभर तेज धूप निकली रही। हवा में नमी के कारण लोगों को पूरे दिन उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article