Best Places to Visit Near Bhopal: लेक सिटी के नाम से मशहूर भोपाल शहर में मौजूद कई तालाब टूरिस्टों के बीच लोकप्रिय हैं। भोपाल शहर में अपने गौरवशाली अतीत को समेटे कई प्राचीन इमारतें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। कुछ दिनों बाद अपने प्यार का इजहार करने का वेलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। ऐसे लोगों के लिए भोपाल एक बेहद खूबसूरत शहर व टूरिस्ट प्लेस है। नवाबी तंजीम की खासियत व तहजीब वाला शहर प्यार करने वालों को आकर्षित करता है। यहां आपको हवेलियां, किले व कई अन्य शानदार सैरगाह देखने व जानने को मिलेगी।
अगर आप भी इस बार वेलेंटाइन वीक पर किसी रोमांटिक जगह की तलाश में हैं, तो भोपाल आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। फिर देर किस बात की जल्दी से अपने रोंमाटिक वेकशन के प्लान में भोपाल को शामिल कीजिए। यहां आपको बताएंगे भोपाल के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के बारे में ताकि आपको वेलेंटाइन वीक की छुट्टियां बिताने में आसानी रहे।
भोपाल की शान बड़ा तालाब
भोपाल की सबसे खास जगहों में से एक है ऊपरी झील, जिसे यहां के लोग बड़ा तालाब भी कहते हैं। राजा भोज द्वारा बनवाई गई इस झील को इंसानों की ओर से बनाई गई सबसे पुरानी झील बताया जाता है। इसके पास कमला पार्क नाम से एक बड़ा बगीचा भी है, जो इस झील की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। आप बड़े तालाब में नाव में बैठने का मजा भी ले सकते हैं। बता दें कि इस झील को देखने के लिए पर्यटक साल भर आते रहते हैं।भोपाल में सुनें टाइगर की दहाड़
भोपाल का वन विहार नेशनल पार्क सैलानियों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इस पार्क में आपको विदेशी फूलों की कई प्रजातियों के अलावा टाइगर की दहाड़ सुनने को मिलेगी। वहीं जंगली जीवों में काले हिरण, सांभर, नीलगाय, पारक्यूपीन, वाइल्ड बोअर व हाइना समेत कई जीवों की प्रजातियों को निहारने का मौका मिलेगा। बता दें ये जगह आपकी यात्रा में बेहद खास रहेगी। यहां आप मंगलवार छोड़कर किसी भी दिन सुबह 7 बजे से शाम को 7 बजे के बीच विजिट कर सकते हैं।
बेजोड़ है भोपाल का सांची स्तूप
भोपाल में मौजूद सांची के स्तूप की भव्यता अभी तक बेजोड़ है। इतिहासविद बताते हैं कि तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में इसे सम्राट अशोक के शासनकाल में बनवाया गया था। यह इमारत देश के प्रसिद्ध बौद्ध स्मारकों में से एक है। स्तूप के बड़े गुंबद में मौजूद एक केंद्रीय तिजोरी है, जिसमें भगवान बुद्ध के अवशेष रखे गए हैं। सांची स्तूप को सैलानियों के लिए रोजाना सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे खोला जाता है।
विश्व धरोहरों में भीमबेटका की गुफाएं है शामिल
राजधानी भोपाल से करीब 45 किमी की दूरी पर दक्षिण में मौजूद भीमबेटका गुफाओं को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। इलाके के लोग बताते हैं कि ये गुफाएं सैकड़ों साल पुरानी हैं। इस जगह को महाभारत काल से जोड़ कर भी देखा जाता है। गुफाओं का नाम भीमबेटका (भीमटेक) पड़ने को लेकर बताया जाता है कि, इनका संबंध पांडवों के भाई भीम से रहा है। भोपाल में घूमने के लिए सबसे प्रमुख जगहों में से एक हैं भीमबेटका गुफाएं। गुफाओं को पर्यटकों को देखने की अनुमति सुबह 7 से शाम 6 बजे तक की है।
