भोपाल

राजधानी एक्सप्रेस पर मारे पत्थर, RPF ने किया गिरफ्तार; बोला- नशे की हालत में फेंक...

बेंगलुरु से निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी को आरपीएफ भोपाल ने केवल 5 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने नशे की हालत में ट्रेन पर पत्थर फेंके थे।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

भोपाल : बेंगलुरु से निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की एक घटना में आरोपी को आरपीएफ भोपाल ने केवल 5 दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 20 जून को हुई थी, जब गाड़ी संख्या 22691 के बी-4 कोच की बर्थ संख्या 41 की खिड़की पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंका, जिससे खिड़की का कांच टूट गया। घटना के बाद, आरपीएफ ने धारा 153 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। ऐसी तमाम घटनाओं के बाद रेलवे ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर सचेत है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि 25 जून को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बालाघाट निवासी 34 वर्षीय निशांत नागेंद्र पिता जवाहरलाल को गिरफ्तार किया गया। भास्कर की खबर के हवाले से पूछताछ के दौरान, आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने नशे की हालत में यह हरकत की थी। आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। यह घटना यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है और रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता को दर्शाती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article