भोपाल

कॉमन रूम में CCTV लगाकर लड़कियों को कपड़े बदलते देखते थे प्रिंसिपल, गलत नीयत से करते थे टच, हुई कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2023, 02:31 PM IST

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बरही महाविद्यालय के प्रिंसिपल कॉमन रूम में सीसीटीवी कैमरे लगवा लड़कियों के कपड़े बदलते देखते थे। शिकायत के बाद विधायक संजय पाठक ने कहा कि इज्जत पर बात आई तो काट देंगे। इसके बाद जांच कमिटी ने प्राचार्य के तबादले की अनुशंसा की।

Image

कटनी में बरही कॉलेज के प्रिंसिपल की गंदी हरकत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद पूरे कटनी जिले की शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। हाल फिलहाल में बड़ी संख्या में छात्राओं ने विधायक संजय पाठक से मिलकर कॉलेज के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राचार्य डॉ आरके वर्मा ने कॉमन रूम में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। गर्ल्स जब कपड़े बदलने जाती है तो उनके द्वारा अपने मोबाइल में वीडियो देखते हैं, यही नहीं उन्हे गलत नीयत से टच करते हैं। पूरा वाक्या बीते कुछ दिनों का बताया गया जहां विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक अधिकारी, कर्मचारियों के साथ गेस्ट हाउस में विजयराघवगढ़ महोत्सव को लेकर बैठक ले रहे थे। इसी दौरान शासकीय कॉलेज बरही के प्राचार्य डॉक्टर आरके वर्मा भी उनके साथ मौजूद थे।

लड़कियों के कपड़े बदलते देखते थे प्रिंसिपल

कार्यक्रम के बीच में कॉलेज की छात्राओं ने विधायक संजय पाठक से मिलकर प्राचार्य डॉ आरके वर्मा की लिखित और मौखिक शिकायत करते हुए अपनी आपबीती बताई। कहा‌ कि यदि लड़कियां कपड़े बदलती हैं तो सर के मोबाइल में सब दिखता है। गर्ल्स कॉमन रूम में कैमरे लगाए हैं, कोई बड़ा आयोजन होता है तो छात्राएं यहां पर कपड़े बदलती हैं। ऐसे कमरों में सीसीटीवी कैमरे भी बंद नहीं किए जाते, प्राचार्य लड़कियों के कपड़े बदलते देखते हैं।

विधायक संजय पाठक ने दी काट डालने की धमकी

बच्चियों की बात सुनकर विधायक संजय पाठक ने उखड़ गए और काट डालने की धमकी दे डाली। हालांकि बाद में उनके द्वारा पूरे मामले सफाई देते हुए कहा गया कि सभी छात्राएं मेरी बेटी की उम्र की हैं, उनकी इज्जत पर बात आई तो मैं आवेश-वश काटने की बात कह गया। मुझे शिकायत मिली थी जिस पर मेरे द्वारा सीएम शिवराज जी को अवगत कराते हुए प्राचार्य को हटाने के साथ ही कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।

तत्काल प्रभाव से हटाए गए बरही महाविद्यालय के प्राचार्य

बता दें कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तिलक राष्ट्रीय कॉलेज की प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच टीम गठित किए थे। जांच दल ने मंगलवार सुबह ही 11 बजे से शाम 5 बजे तक बरही महाविद्यालय पहुंचकर मौके से तकरीबन 150 लोगो के बयान लिए है। वही कॉमन रूम में सीसीटीवी कैमरे वाली बात भी सच पाई गई। जांच टीम से मिली रिपोर्ट का हवाला देते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद ने भी आगे की कार्यवाही के लिए अतिरिक्त संचालक जबलपुर को पत्र लिखते हुए बरही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा को तत्काल प्रभाव से अन्यत्र पदस्थ करने की बात लिखी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!