भोपाल

Bhopal : सड़क किनारे खड़े कंडम वाहन मालिकों पर लगेगा जुर्माना, जानें क्यों

सांसद आलोक शर्मा की बैठक के बाद भोपाल में सड़क किनारे खड़े कंडम वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। पिछले चार दिनों में 200 से अधिक कंडम वाहनों को हटाया या जब्त किया गया है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

भोपाल : भोपाल में सांसद आलोक शर्मा की बैठक के बाद कंडम वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। पिछले चार दिनों में 200 से अधिक कंडम वाहन हटाए गए हैं। नगर निगम ने कंडम वाहनों के मालिकों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की है, जिसमें वार्ड नंबर-38 की वर्धमान ग्रीन कॉलोनी में एक वाहन मालिक पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई मुख्य सड़कों के साथ-साथ कॉलोनियों में भी की जाएगी। 20 जून से शुरू हुई इस मुहिम में टीटी नगर और कोलार जैसे क्षेत्रों में भी कंडम वाहनों को हटाया गया है।

जानें क्यों बनेगा कानून

दैनिक भास्कर के मुताबिक, सांसद शर्मा ने 18 जून को कलेक्टर और निगम कमिश्नर के साथ बैठक में कंडम वाहनों और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में ट्रेंचिंग यार्ड बनाकर कंडम वाहनों को सड़क से हटाएं। इस अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष दस्ते का गठन किया गया है, जिसका प्रभारी एडीएम अंकुर मेश्राम हैं। इस दस्ते में पुलिस और नगर निगम के अधिकारी शामिल हैं। सांसद ने फुटपाथों पर अतिक्रमण की समस्या को भी उजागर किया, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि शहर में सफाई और यातायात सुगमता सुनिश्चित की जा सके।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article