भोपाल

भोपाल में अब दूर बैठे डॉक्टर भी कर सकेंगे सर्जरी, Bhopal AIIMS में रोबोटिक ऑपरेशन की सुविधा शुरू

एम्स भोपाल में 30 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक सर्जरी प्रणाली स्थापित की जा रही है। इस प्रणाली से डॉक्टर दूर बैठे भी सर्जरी कर सकेंगे। शुरुआती चरण में इसे यूरोलॉजी विभाग में लागू किया जाएगा, जिससे प्रोस्टेट, किडनी और ब्लैडर कैंसर जैसी जटिल सर्जरी अधिक सटीक और आसान होंगी।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Bhopal News: भोपाल के एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहां लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी प्रणाली स्थापित की जा रही है। इस प्रणाली के माध्यम से डॉक्टर किसी अन्य शहर या यहां तक कि विदेश में बैठकर भी सर्जरी कर सकेंगे। यह पहल एम्स भोपाल को मध्य भारत का पहला सरकारी अस्पताल बना देगी, जहां दा विंची रोबोटिक आर्म सिस्टम की मदद से जटिल ऑपरेशन किए जाएंगे।

इस तकनीक से जटिल ऑपरेशनों में मिलेगी मदद

यूरोलॉजी विभाग में सबसे पहले इस तकनीक को लागू किया जाएगा। विभाग के डॉक्टर केतन मेहरा ने ऑस्ट्रिया से रोबोटिक सर्जरी का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस प्रणाली में एक कंसोल और दो रोबोटिक आर्म शामिल होंगे, जिनका संचालन डॉक्टर कंसोल से करेंगे। इसके साथ ही एक मोबाइल रोबोटिक आर्म भी होगा, जिससे दूरस्थ सर्जरी करना संभव होगा। इस तकनीक की मदद से प्रोस्टेट कैंसर, किडनी कैंसर और पेशाब की थैली के कैंसर जैसे जटिल ऑपरेशनों को अधिक सटीकता और कम समय में किया जा सकेगा।

सामान्य आंखों से अधिक संवेदनशील कैमरा

रोबोटिक आर्म का कैमरा सामान्य आंखों की तुलना में 10 गुना अधिक संवेदनशील है, जिससे डॉक्टर शरीर के बेहद बारीक हिस्सों को स्पष्ट रूप से देख पाएंगे। एम्स भोपाल के डिप्टी डायरेक्टर संदेश जैन का कहना है कि रोबोटिक सर्जरी की मांग बढ़ रही है क्योंकि बीमारियों की जटिलता भी बढ़ रही है। हाल ही में डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने दिल्ली से कमांड देकर भोपाल में सफलतापूर्वक हिस्टेरेक्टॉमी कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया, जिससे इस तकनीक की संभावनाएं और भी उजागर हुईं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें