भोपाल

Bhopal में कारोबारी के घर से मिला नोटों का जखीरा, लाखों रुपये जब्त

भोपाल ने पुलिस के एक व्यापारी और उसके एक परिचित के घर से 72 लाख रुपये नकद जब्त किये हैं।

Image

भोपाल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भोपाल : पुलिस ने भोपाल में एक व्यापारी और उसके एक परिचित के घर से 72 लाख रुपये नकद जब्त किये हैं। यह बरामदगी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान की गई है। व्यवसायी फटे और गंदे नोटों को बदलने का काम करता है और उसने पुलिस को बताया कि वह इस काम के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अधिकृत है।

कारोबारी के घर पर छापा

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने 'हवाला' (अवैध धन लेनदेन) गिरोह के बारे में एक सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात यहां अशोक गार्डन इलाके में कारोबारी के घर पर छापा मारा। पुलिस उपायुक्त (जोन-1) प्रियंका शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने वहां से 31.58 लाख रुपये जब्त किए और उस कमरे को सील कर दिया जहां से पैसे मिले थे।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने बैरागढ़ इलाके में उसके परिचित के घर से 40.11 लाख रुपये जब्त किये। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आयकर विभाग को जब्ती के बारे में सूचित कर दिया है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article