Bengaluru: लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। दूसरे चरण के लिए सुबह से ही मतदान किए जा रहे हैं। ऐसे में बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कैसे एक बुजुर्ग महिला को स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है। आप इस वीडियों को देखकर सोच रहे होंगे कि वह बीमार हैं और उन्हें किसी अस्पताल में भर्ति कराने के लिए ले जाया जा रहा है। लेकिन, ऐसा नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन्हें अस्पताल नहीं, बल्कि अस्पताल से वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर ले जाया जा रहा है।
78 वर्षीय बुजुर्ग ने जताई वोट की इच्छा
बेंगलुरु की इस 78 वर्षीय बुजुर्ग का नाम कलावती है। वह बीमार चल रही हैं और उन्हें खासी, सांस फूलने की तकलीफ है। खासी, सांस फूलने और थकावट के लक्षणों के साथ उन्हें 23 अप्रैल की शाम को मणिपाल अस्पताल जयनगर में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले तीन दिन से उनका इलाज चल रहा है। लेकिन, आज बेंगलुरु में मतदान होने की वजह से उन्होंने वोट करने की इच्छा जताई।
बीमार हालत में भी स्ट्रेतर पर पहुंची पोलिंग बूथ
जी हां, उन्होंने रिकवरी रूम में होने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने की इच्छा व्यक्त की। जिसके बाद मेडिकल टीम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उनका समर्थन करने के लिए आगे आई। नर्सिंग टीम की मदद से कलावती को स्ट्रेचर पर मतदान करने के लिए जयनगर निर्वाचन क्षेत्र में ले जाया गया। इस दौरान उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया।
