शहर

सांड और ट्रक के बीच फंसी शख्स की जिंदगी, मौत को टक से छूकर आया वापस ; Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक डरावना वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक सांड ने स्कूटी सवार युवक को उठाकर चलते ट्रक के नीचे फेंक दिया। वीडियो में देखिए फिर क्या हुआ?

Image

सांड ने युवक को मारी टक्कर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

बेंगलुरु: आईटी हब शहर से एक बड़ा ही हैरत अंगेज वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर अच्छे अच्छों के माथे से पसीना टपक जाएगा। दरअसल, महालक्ष्मी लेआउट क्षेत्र का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार शख्स को उठाकर गेंद की तरह फेंक दिया। गनीमत रही सांड़ की टक्टर से युवक जिस ट्रक के पहिए के नीचे लगभग पहुंच गया था, उसके ड्राइवर ने पलक झपकते एक सेकेंड के भीतर ब्रेक मार दी, जिससे युवक की जान सलामत बच गई।

वायरल वीडियो महालक्ष्मी लेआउट के पास स्विमिंग पूल जंक्शन एरिया का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि व्यस्त सड़क के किनारे से एक महिला सांड ( नंदी) को लेकर जा रही है। महिला नंदी को लेकर लोगों से पैसे या भिक्षा मांगने वाली लग रही है। उधर, सांड के सामने की ओर से एक शख्स बेफिक्र होकर स्कूटी पर आता दिखाई दे रहा है। जैसे शख्स सांड के नजदीक पहुंचने वाला होता है तभी सांड ने उछलकर उसको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक सामने से आ रहे ट्रक के नीचे जा गिरा। लेकिन, कहते हैं कि 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय'। कुछ उसी तर्ज पर ट्रक ड्राइवर ने पलक झपकते गाड़ी रोक दी। गनीमत यही रही कि व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

सांड की प्लानिंग

घटना के बाद कुछ देर तक किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। उधर, युवक को टक्कर मारकर सांड महिला को झटकते हुए भाग निकला। तभी घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और व्यक्ति की स्कूटी उठाकर सड़क के किनारे खड़ी की और उसे धीरज बंधाया। वहीं, जिसने भी इस वीडियो को देखा उसे ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे सांड ने पहले से प्लानिंग कर रखी हो। वीडियो में देखिए कैसे युवक के आते ही उछलकर ठोकर मारी और भाग निकला। इस घटना को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और शख्स के लिए दुआ भी करते नजर आए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article