Pregnant Woman Dance Video: रील्स के प्रति लोगों की दीवानगी इतनी बढ़ गई है कि लोग जहां चाहे वही नाचने लग जाते हैं। कुछ लोग अपने स्कूल में तो कुछ अपने गली में और कुछ तो ऐसे भी हैं, जो रास्ते में शुरू हो जाते हैं और नाचने लग जाते हैं। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने पर आपका दिमाग हिल जाएगा, क्योंकि वायरल हो रहा ये डांस वीडियो किसी अस्पताल का नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक प्रेग्नेंट महिला ऑपरेशन थिएटर के बाहर डांस करती नजर आ रही है, जिसका डांस देख आप उसके दीवाने हो जाएंगे। प्रेग्नेंसी के आखिरी समय में भी महिला रील्स बना रही है और ओटी के बाहर ही डांस का तड़का लगा रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि भगवान ऐसी बीमारी लोगों के सिर से कब उतरेगी।
ऑपरेशन थिएटर के बाहर महिला ने किया धांसू डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बच्चा शॉक मम्मी रॉक। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। बता दें, इस वीडियो को 'jismyjiz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.5 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
