शहर

Bathinda Accident: अमरनाथ जा रहे यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 लोगों की मौत

पंजाब के बठिंडा में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

पंजाब के बठिंडा में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Photo : Times Now Digital

पंजाब के बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। यह टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो ट्रैवेलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमरनाथ यात्रा के दौरान हुआ हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में राजस्थान से लगभग 11-12 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए निकले थे। सुबह करीब 7 बजे जब गाड़ी बठिंडा के डाबा जोर गांव और जोधपुर रोमाना व गुरुसर सानेवाला के बीच पहुंचा, तभी उसकी टक्कर सड़क किनारे खड़े ट्राले से हो गई।

टक्कर इतनी तेज कि वाहन बुरी तरह पिचक गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा करीब 3-4 फीट तक अंदर धंस गया। हादसे के बाद वाहन में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। जिसे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

चार की मौत, आठ घायलों का इलाज जारी

इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जिनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बठिंडा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल लाए गए घायलों में तीन लोगों को मृत घोषित किया गया, जबकि एक अन्य घायल को एम्स भेजा गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!