Barmer News: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के आज परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। इसी दौरान बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए भी आज मतगणना हुई। आज यानी सोमवार सुबह 10 बजे तक बाड़मेर नगर परिषद के सभी 55 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 वार्डों में जीत दर्ज करके बहुमत हासिल किया। इसके साथ ही बाड़मेर में 14 साल के वनवास के साथ आखिरकार भाजपा सत्ता में लौटी और इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
बाड़मेर नगर परिषद में भाजपा के 29 प्रत्याशी पार्षद चुने गए हैं और अब बोर्ड नगर परिषद बोर्ड बनने की तस्वीर भी साफ हो चुकी है। यहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही और उसे 21 वार्डों में जीत हासिल हुई। इनके अलावा पांच वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी बाजी मारी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - सूरत-उदयपुर Vande Bharat Express का उद्घाटन कब होगा, जानें क्या होगा रूट?
चौहटन नगर पालिका में भी भाजपा
राजस्थान की चौहटन नगर पालिका से चुनाव परिणामों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां कि 20 में से 11 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला और 9 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Rajnagar Extension News: डॉग लवर महिला ने सोसाइटी लिफ्ट में स्कूल टीचर के साथ की मारपीट, देखें CCTV Footage
बता दें कि बाड़मेर नगर परिषद के लिए पहले चरण में 9 सितंबर को मतदान हुआ था। नगर परिषद में 81.57 फीसद मतदान हुआ था, जो पिछले मतदान के मुकाबले 4 फीसद ज्यादा था। जबकि चौहटन नगर पालिका में 85.27 फीसद मतदान हुआ। बता दें कि नवगठित चौहटन नगर पालिका में पहली बार मतदान हुआ और यहां 85.27 फीसद वोट पड़े।
