शहर

Rajnagar Extension News: डॉग लवर महिला ने सोसाइटी लिफ्ट में स्कूल टीचर के साथ की मारपीट, देखें CCTV Footage

Rajnagar Extension Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्टेंशन की एक सोसाइटी में कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर दो महिलाओं में मारपीट का मामला सामने आया है। कुत्ता ले जा रही महिला के लिफ्ट में स्कूल टीचर के साथ मारपीट का CCTV Footage वायरल हो रहा है।

Rajnagar Ghaziabad News: शहरों में खासतौर पर हाईराइज सोसाइटियों में कुत्तों को लेकर अक्सर विवाद सामने आते रहते हैं। एक तरफ कुत्तों के काटने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं, दूसरी तरफ कुत्तों के हिमायती भी कम नहीं। इसके ऊपर सोसाइटी के फ्लैटों में कुत्ते पालने वाले लोगों का सोसाइटी के अन्य लोगों से लड़ाई-झगड़ा आम बात हो गई है। सोसाइटी की लिफ्ट में कुत्तों को लेकर जाने और कुत्तों द्वारा इधर-उधर गंदगी फैलाने को लेकर ज्यादातर विवाद होते हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद से सामने आया है।

यह मामला गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज सोसाइटी का है। कुत्ते को लिफ्ट में लेकर जा रही एक महिला में लिफ्ट में एक अन्य महिला के साथ मारपीट और अभद्रता की। कुत्ता लेकर जा रही महिला की इस यह पूरी हरकत लिफ्ट के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है और आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

12 सितंबर की है घटना

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित हिना बारी (स्कूल टीचर) अपने के साथ राजनगर एक्सटेंशन के विंडसर पैराडाइज-2 में रहती हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को लगभग 3 बजे वह इंदिरापुरम स्थित स्कूल से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सोसाइटी की लिफ्ट में श्वेता नाम की लड़की अपने कुत्ते के साथ मौजूद थी।

कुत्ते की छड़ी से पीड़िता पर किया हमला

शिकायत के अनुसार विंडसर पैराडाइज-2 में ही रहने वाली श्वेता लिफ्ट में पहले से मौजूद थी और किसी भी अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं आने दे रही थी। जब पीड़ित पीड़ित हिना बारी ने लिफ्ट के अंदर जाने की कोशिश की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर श्वेता ने अपने हाथ में मौजूद कुत्ते की छड़ी से पीड़ित के साथ मारपीट की। उसकी यह हरकत सीसीटीवी में भी देखी जा सकती है।

शिकायत के मुताबिक, जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो श्वेता ने उन्हें थप्पड़ भी मारा और गाली-गलौज करने लगी। पीड़ित हिना बारी का आरोप है कि श्वेता ने उन्हें धमकी दी। सोसाइटी के गार्ड ने भी श्वेता को समझाया, लेकिन वह किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। इस घटना के बाद पीड़ित महिला हिना बारी ने नंदग्राम थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ FIR कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब उनकी शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article