शहर

जला रहीं थी अखिलेश-राहुल का पुतला...खुद आग में झुलस गईं BJP की विधायक अनुपमा जायसवाल; देखें वीडियो

यूपी के बहराइच में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। हालांकि, उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया।

बहराइच : संसद में महिला आरक्षण संशोधित बिल को लेकर विपक्ष के खिलाफ भाजपा लामबंद हैं। संशोधित बिल के पारित न होने पर देश में विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर बड़े नेताओं से लेकर छोटे शहरों के नेताओं आवाज उठाने का निर्देश है। इसी क्रम में बहराइच में बीजेपी विधायक एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान हादसे का शिकार हो गईं। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता का पुतला दहन करते समय आग अचानक भड़क गई, जिसकी चपेट में आने से विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

विधायक जायसवाल का चेहरा झुलसा

दरअसल, यह घटना जिलाधिकारी आवास के पास हुई, जहां भाजपा ने नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया था। इसी प्रदर्शन में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल भी शामिल होनें पहुंची थीं। पुतला दहन के दौरान आग की लपटें विधायक जायसवाल के चेहरे पर लगीं, जिससे वह झुलस गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की और विधायक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल विधायक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article