शहर

200 रुपये से सस्ती जान! बदायूं में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, जानें पूरा मामला

बदायूं के कबूलपुरा में 200 रुपये के विवाद में 28 वर्षीय शाहिद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तीन लोगों ने उसपर लोहे की चेन से हमला किया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है और एक अन्य फरार है।

Image

सांकेतिक फोटो (AI Image)

Badaun Murder News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां महज 200 रुपये के लिए एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कबूलपुरा इलाके का है। जहां रविवार देर रात करीब 11 बजे 200 रुपये की मामूली रकम के लिए हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिसमें तीन लोगों ने 28 वर्षीय शख्स को इतनी बुरी तरह से पीटा की उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और एक अन्य की तलाश जारी है। को लेकर विवाद में तीन लोगों ने 28 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी।

लोहे की चेन से किया हमला

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार, पीड़ित की पहचान 28 वर्षीय चौधरी सराय निवासी शाहिद के रूप में हुई है, जो पेंटर का काम करता था। एएसपी ने कहा, ’’शाहिद ने नईम, फजल और वासिफ से 500 रुपये उधार लिए थे। वह पहले ही 300 रुपये लौटा चुका था और केवल 200 रुपये बकाया थे।’’ रविवार रात तीनों बकाया रकम की मांग करते हुए कबूलपुरा में आजाद गली के पास शाहिद से भिड़ गए। इस टकराव ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने कथित तौर पर भारी लोहे की चेन का उपयोग करके शाहिद पर हमला किया, जिससे उसकी छाती, गर्दन और धड़ पर गहरी चोट आई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल शाहिद को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा, ’’हमने हत्या के सिलसिले में नईम और वासिफ को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फजल फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के लिए कई टीम तैनात की गई हैं।’’ पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article