शहर

Jalaun Accident: जालौन में बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई SUV; 6 लोगों की मौत

जालौन में एनएच-27 पर तेज रफ्तार एसयूवी की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौत और चार लोग घायल हो गए। सभी पीड़ित ललितपुर के महरौनी क्षेत्र के रहने वाले थे।

Image

फाइल फोटो

Jalaun Road Accident: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कालपी कोतवाली क्षेत्र में NH-27 पर एक तेज रफ्तार एसयूवी की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कार सवार लोग अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया।

हादसे में कार के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे लोग

पुलिस ने बताया कि जब एसयूवी कानपुर की ओर से आ रही थी, तभी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कार सवार अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे हुए लोगों बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को उरई के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी 4 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित ललितपुर जिले के महरौनी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। कार में 10 लोग सवार थे। जिनमें शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, स्वामीप्रसाद तिवारी, मनोज भोंडले, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी और देशराज शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article