शहर

धनतेरस-दीपावली पर धीमी रहेगी रफ्तार, नोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक अलर्ट, अट्टा मार्केट समेत कई रास्तों पर डायवर्जन

धनतेरस और दीपावली पर भीड़ को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक एडवाइजरी जारी की है। सेक्टर-18 अट्टा मार्केट समेत कई इलाकों में जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

नोएडा : धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर नोएडा के बाजारों और शॉपिंग मॉल में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक चार दिनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान प्रमुख बाजारों और मॉल के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। साथ ही वाहन चालकों को सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी न करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने की सलाह दी गई है। सेक्टर-18 अट्टा मार्केट में उपरोक्त त्यौहारों के मद्देनजर आवश्यकता पड़ने पर यातायात का डायवर्जन कुछ इस तरह किया जायेगा

1- अट्टापीर चौक से अट्टा चौक की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन अट्टापीर से बायें टर्न कर रायरेजीडेंसी चौक से दाहिने मुड़ कर कैम्ब्रिज स्कूल के सामने से एलीवेटिड रोड के नीचे से यू-टर्न कर सेक्टर 28 कार मार्केट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

2- अट्टा चौक से अट्टापीर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन अट्टा चौक से बायें टर्न कर जीआईपी मॉल के सामने होकर फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न कर डीएलएफ / सेन्टर स्टेज मॉल से बायें टर्न कर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

3- फिल्मसिटी फ्लाईओवर / गुरुद्वारा सेक्टर 18 की ओर से मैट्रो स्टेशन सेक्टर-18 की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 18 अण्डरपास से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।

4- दादरी कस्बा में लुहारली टोल से एनटीपीसी तिराहा दादरी तक भारी / मध्यम / हल्के मालवाहक वाहनों का पूर्व से नो-एंट्री आदेश के अनुसार आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर रेलवे रोड का यातायात रेलवे फ्लाईओवर से पहले बाईपास तिराहा से एनटीपीसी तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

5- नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भारी / मध्यम / हल्के मालवाहक वाहनों का पूर्व से नो-एंट्री आदेश के अनुसार आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

त्यौहारों को देखते हुए मुख्य बाजार / शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने के लिए आने वाले आमजन यातायात सम्बन्धी असुविधा से बचने के लिए अपने वाहन सार्वजनिक मार्गों पर खडा न कर बाजरा / शॉपिंग मॉल में बनी पार्किंग स्थल में पॉर्क करेगें।

वहीं नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि आवागमन के लिए सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें और यातायात असुविधा होने पर Traffic Helpline- 9971009001, 7065100100 और ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @noidatraffic पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article