Ayodhya News: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों के लिए लगातार नई सुविधाओं के विस्तार में जुटा है। इसी कड़ी में अब राम मंदिर के लिए एक नया मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बीते मंगलवार को भूमि पूजन भी संपन्न कर लिया गया है। राम मंदिर का यह मार्ग कुबेर टीला के पास से गुजरेगा।
आपको बता दें कि इस मार्ग का निकास श्रीरामचिकित्सालय के पास होगा। इस नए मार्ग के बनने से रामजन्मभूमि पथ का भार कम हो जाएगा।योध्या आए भक्तजन रामलाल के दर्शन आसानी से कर सकें इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट निरंतर नए प्रयास कर रही है।
नए मार्क के बनने से भीड़ से मिलेगी राहत
इस नए मार्ग के बन जाने से भक्तों को भीड़ से राहत मिलेगी और दर्शन कर लौटने के मार्ग भी आसान हो जाएगा। इस मार्ग को बनाने के लिए भूमि पूजन कर यहां निर्माण कार्य को चालू कर दिया गया है। अब तक रामलला के दर्शनार्थी रामजन्मभूमि पथ से जाकर रामलला का दर्शन करते हैं। वापसी का भी यही मार्ग है।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
दरअसल, ट्रस्ट कई महीनों से हनुमानगढ़ी से संबंधित इस भूमि को खरीदने का प्रयास कर रहा था। सौदा तय होते ही इसे ट्रस्ट ने बैनामा करा लिया। अब जल्द ही इसी से होते हुए एक नया पथ का भी निर्माण शुरू किया जाएगा। जिसे लगभग 60 बिस्वा भूमि को ट्रस्ट ने खरीदा है, उसका सौदा लगभग 33 करोड़ रुपये में हुआ है।
