शहर

गाजियाबाद के खोड़ा में रिश्ते के टूटने से भड़का युवक, घर में घुसकर दो सगी बहनों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में शादी का रिश्ता टूटने से उपजी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Image

गाजियाबाद के खोड़ा में एक बार फिर हुई सनसनीखेज वारदात

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ghaziabad Khoda Firing Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित वाल्मीकि चौक इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शादी का रिश्ता टूटने से गुस्साए एक युवक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों पर गोली चला दी। इस हमले में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घर में घुसकर की चार राउंड फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, घायल दोनों बहनों की पहचान निधि और खुशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशी की शादी गाजियाबाद के पुराने बस अड्डा इलाके के रहने वाले जॉनी के साथ तय हुई थी, लेकिन करीब तीन महीने पहले किसी वजह से यह रिश्ता टूट गया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर जॉनी मंगलवार को खोड़ा स्थित उनके घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह मकान की खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और घर में घुसते ही चार राउंड फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में निधि और खुशी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

निधि के पेट में और खुशी के जबड़े में गोली लगी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निधि के पेट में और खुशी के जबड़े में गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल दोनों बहनों का इलाज दिल्ली के एलबीएस अस्पताल में जारी है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने की मामले की जांच शुरू

खोड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुरुआती जांच में यह मामला शादी का रिश्ता टूटने के बाद उपजी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं कुछ दिनों तक खोड़ा में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के चलते पूरे इलाके में तनाव का माहौल था।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1