शहर

Amethi News: स्कूल में फाइलेरिया की दवा खाने के बाद बीमार हुए 28 बच्चे, डॉक्टर ने बताई तबियत बिगड़ने की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2024, 06:05 PM IST

अमेठी के फुरसतगंज में उड़वा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई थी। जिसके बाद 28 बच्चों की तबियत खराब हो गई। डॉक्टर ने बताया कि दवा के साइड इफेक्ट्स से बच्चे बीमार हुए थे।

Image

उड़वा प्राथमिक विद्यालय के बच्चे (फोटो साभार - ANI)

Amethi News: अमेठी जिले के फुरसतगंज क्षेत्र स्थित उड़वा प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया (काली मक्खियों और मच्छरों द्वारा फैलने वाले परजीवी रोग) की दवा खाने से 28 बच्चे बीमार हो गये। उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बुधवार को बताया कि फुरसतगंज क्षेत्र स्थित उड़वा प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बच्चों को फाइलेरिया और पेट में कीड़ों की दवाई खिलाई गई थी, इस दवा को खाने के बाद 28 बच्चे बीमार हो गए हैं। उनके मुताबिक, बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

खतरे से बाहर बच्चे

उन्होंने बताया कि बच्चों का इलाज किया जा रहा है और वे सभी खतरे से बाहर हैं। सिंह ने बताया, “फाइलेरिया और पेट में कीड़ों की दवा खाने से बच्चों को कभी-कभी बुखार, जोड़ों में दर्द, चेहरे पर सूजन जैसे लक्षण आ जाते हैं। फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है।” प्राथमिक विद्यालय उड़वा के प्रधानाचार्य गिरीश कुमार ने बताया कि इस समय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जारी है जिसके तहत बच्चों को दवा खिलाई जा रही है।

दवा खाने के बाद बिगड़ी तबियत

उनके मुताबिक, मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बच्चों को फाइलेरिया और पेट में कीड़ों की दवा दी गई थी और आज सुबह जब वह विद्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि की कुछ बच्चों को बुखार और कुछ के घुटनों तथा पैरों में दर्द है तथा कुछ के चेहरे पर सूजन आ गई है। कुमार ने बताया कि यह देखकर उन्होंने सभी बच्चों को फुरसतगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article