शहर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, प्राइवेट बस की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर, 4 की मौत और 12 लोग घायल

Amethi Bus Accident: अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट बस दिल्ली से सिवान जा रही थी। तभी रास्ते में उसकी टक्कर एक अज्ञात वाहन से हो गई। इस हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।

Image

अमेठी में बस एक्सीडेंट

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली से सिवान जा थी बस
  • हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
  • क्रेन से हटवाई गई क्षतिग्रस्त बस

Amethi Bus Accident: अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर देर रात को भीषण हादसा हो गया। जहां एक प्राइवेट बस की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

टक्कर से बस का एक हिस्सा उड़ा

अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस खड़े अज्ञात वाहन से टकरा गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बस के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने हादसे में घायल सभी लोगों को शुकुल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां तीन की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल में रेफर किया गया। इनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसा करने वाला वाहन फरार

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को घटनास्थल से हटवाया और यातायात को फिर से चालू करा दिया। इस हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं एसपी अनूप ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और घटना को लेकर जानकारी ली।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!