Delhi Crime: दिल्ली के अमर कॉलोनी में कल यानी बुधवार 22 अप्रैल को हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। ज्ञात हो कि कल दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में UPSC की तैयारी कर रही, एक IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस मामले में आरोपी घर के पूर्व नौकर रोहित को बुधवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने लूट की मंशा से वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने हत्या को लेकर अफसोस भी जताया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और उसने कोर्ट में भी अपना अपराध कुबूल कर लिया।
पुलिस को मिली आरोपी की 4 दिन की कस्टडी
पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को साकेत कोर्ट में पेश किया। जहां पुलि सने उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने अदालत से आरोपी रोहत की कस्टडी मांगी थी, ताकि क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा सके और कहा कि उसे अलवर ले जाने की भी जरूरत है।
अदालत में बोला, मैंने अपराध किया है
सुनवाई के दौरान आरोपी के शरीर पर चोट के निशान भी थे, जिसकी जानकारी उसने स्वयं अदालत को दी। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी ने कोर्ट में कहा, 'मुझे माफ कर दीजिए, मैंने अपराध किया है। मैं घर में लूटपाट के इरादे से घुसा था, मेरा मकसद पैसे लेना था।'
इससे पहले Delhi Police सूत्रों ने कहा, 'आरोपी ने बताया कि उसका मुख्य उद्देश्य उस घर से पैसे हासिल करना था, ताकि वह अपने माता-पिता का कर्ज चुका सके। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने लूट के लिए योजना बनाई थी, उसका लड़की की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था।'
पूछताछ में आरोपी के दावे
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के समय आरोपी ने लड़की पर बार-बार हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए पीड़ित के साथ कथित तौर पर रेप भी किया। हालांकि, उसने पूछताछ में दावा किया कि इस तरह की हरकत पहले से योजना का हिस्सा नहीं थी।
लॉकर तोड़कर निकाला कीमती सामान
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने कमरे में रखे लॉकर को खोलने की कोशिश की, जिसमें फिंगरप्रिंट लॉक सिस्टम लगा हुआ था। जबकि पीड़िता के हाथ खून से सने होने के कारण वह फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल नहीं कर सका। इसके बाद उसने पेचकस की मदद से लॉकर को तोड़ने की कोशिश की और उसमें रखे कीमती सामान को निकाल लिया।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी का व्यवहार पूछताछ के दौरान सामान्य रहा, लेकिन उसने अपने किए पर सीमित पछतावा जताया। पुलिस अब मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है। ताकि, यह पता लगाया जा सके कि आरोपी अकेला था या इस वारदात में किसी और की भी भूमिका थी।
इस तरह की घटना ने एक बार फिर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर डर और गुस्सा देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल करने की भी तैयारी है।
