Ballia AI Video: बलिया के बांसडीह क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा की फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर आरोप है कि उसने 17 साल की 12वीं क्लास की छात्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसकी तस्वीरें लेकर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से एक अश्लील वीडियो बनाया और उसे छात्रा के क्लासमेट्स, दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच फैलाया।
FIR के मुताबिक, आरोपी बांसडीह कस्बे का रहने वाला है। उसने कथित तौर पर छात्रा के नाम से मिलता-जुलता एक नकली इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। छात्रा बांसडीह कोतवाली इलाके के एक गांव में रहती है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: कानपुर के 2022 हत्या-रेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी राशिद खान गिरफ्तार; 4 साल से बदल रहा था ठिकाने
छात्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद तस्वीरों का गलत इस्तेमाल
पुलिस ने बताया कि उसने छात्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया और AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एक अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद उसने यह वीडियो छात्रा के क्लासमेट्स, दोस्तों, जान-पहचान वालों और रिश्तेदारों को भेजा।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: महिला सुरक्षा से पुलिसिंग तक, पूर्व DGP सुलखान सिंह ने बताई व्यवस्था की बड़ी कमियां
आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी
FIR के अनुसार, जब छात्रा के परिवार वालों ने उससे इस बारे में सवाल किया, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बांसडीह कोतवाली के स्टेशन हाउस ऑफिसर राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (संशोधन) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
