शहर

कानपुर के 2022 हत्या-रेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी राशिद खान गिरफ्तार; 4 साल से बदल रहा था ठिकाने

Kanpur News: कानपुर के पनकी में साल 2022 में हुए हत्या और दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी राशिद खान उर्फ शानू उर्फ बड़े लल्लू एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उसे जालौन के एट टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया, जहां वह गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था।

Image

कानपुर के 2022 हत्या-रेप केस का आरोपी गिरफ्तार

Kanpur News: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुई महिला की हत्या और दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी राशिद खान उर्फ शानू उर्फ बड़े लल्लू को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार, 21 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:40 बजे जालौन स्थित एट टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दो साथियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, राशिद खान के खिलाफ पनकी थाने में हत्या, दुष्कर्म, लूट और शव को छिपाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। इस मामले में उसके दो साथियों बबलू खान और शमशाद की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। हालांकि, राशिद पुलिस की पकड़ से लगातार बाहर रहा और अलग-अलग जगहों पर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

चार आरोपियों ने महिला के साथ की दरिंदगी

पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने बताया कि 20 फरवरी 2022 को वह अपने साथी बबलू खान के कहने पर एक महिला को लेकर पनकी पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक, वहां चार आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद महिला के शव को पुलिया के नीचे छिपाकर उसके ऊपर ईंट और पत्थर डाल दिए गए थे। महिला के सामान को भी लूट लिया गया था।

लंबे समय तक ठिकाने बदलता रहा आरोपी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए राशिद लंबे समय तक ठिकाने बदलता रहा। बाद में उसने ट्रक चलाने का काम शुरू कर दिया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और एट टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि राशिद खान के खिलाफ कानपुर नगर और कानपुर देहात के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मुकदमे शामिल हैं।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!