एजुकेशन

ICSE ISC Date Sheet 2027: कब खत्म होगा ISC, ICSE board exam 2027 डेटशीट का इंतजार, इस महीने में हो सकती है परीक्षा

ICSE ISC Date Sheet 2027: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

Image

ICSE ISC Date Sheet 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

ICSE ISC Date Sheet 2027: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा जल्द ही अकादमिक सत्र 2027 के लिए कक्षा 10 (ICSE) और कक्षा 12 (ISC) की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बात करें तो काउंसिल नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर सकती है। CISCE द्वारा 2027 में आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह है कि वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर टाइम टेबल समय-समय पर चेक करें

कब आयोजित होगी आईसीएस और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा

पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आईसीएससी (10वीं) की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित की जा सकती हैं, जबकि आईएससी (12वीं) की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल तक चल सकती हैं। बता दें कि यह अनुमानित जानकारी है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई। फिलहाल परीक्षा के शेड्यूल का इंतजार लाखों छात्र और उनके अभिभावक बेसब्री से कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CSIR UGC NET Registration 2026 के लिए कल आखिरी मौका

डेट शीट में क्या-क्या जानकारियां होंगी दर्ज?

जारी होने वाली आधिकारिक पीडीएफ (PDF) में छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा से जुड़े सभी आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से दिए गए होंगे:

  • परीक्षा का पूरा नाम
  • कक्षा का उल्लेख
  • विषय का नाम
  • पेपर कोड
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का दिन
  • शिफ्ट का समय
  • पेपर की कुल अवधि
  • परीक्षा केंद्र पर पालन किए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्देश

ICSE और ISC डेट शीट 2027 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर उपलब्ध 'ICSE, ISC Date Sheet 2027' के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने विषयवार तिथियों की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

स्टेप 4 - छात्र अपने संबंधित विषय और परीक्षा तिथियों की जांच करें।

स्टेप 5 - भविष्य के संदर्भ के लिए डेट शीट की पीडीएफ को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।ॉ

परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

डेट शीट जारी होने के बाद प्रत्येक विषय के बीच मिलने वाले गैप (छुट्टियों) को ध्यान में रखते हुए अपना रिवीजन प्लान तैयार करें। काउंसिल की वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल क्वेश्चन पेपर्स को हल करके परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को अच्छी तरह समझ लें। इसके साथ ही मार्किंग स्कीम भी चेक करें। छात्रों को सलाह है कि वह नोट्स जरूर तैयार करें, जो अंतिम समय में रिवीजन के लिए लाभकारी साबित होंगे।

पासिंग क्राइटेरिया और डिजिलॉकर की सुविधा

परीक्षा नियमों के अनुसार, ISC और ICSE बोर्ड परीक्षा 2027 में प्रत्येक विषय में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को कम से कम 35% अंक लाना अनिवार्य है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र पारंपरिक मार्कशीट के अलावा DigiLocker प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट आसानी से डिजिटल रूप में देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article