शहर

Airport Road In Jaisalmer: 16.45 करोड़ से बन रही फोरलेन सड़क, 60 फीट तक किया जाएगा चौड़ा, यहां देखें पूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 04:14 PM IST

Four Lane Airport Road: जैसलमेर से एयरपोर्ट जाने वाली सिंगल रोड को चौड़ी करके फोरलेन रोड बनाने का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जानकारों की मानें तो इस सड़क को बनाने में करीब 16.45 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, इस रोड को 60 फीट चौड़ी करने के साथ 6 किमी लंबी बनाई जाएगी।

Image

Airport Road In Jaisalmer: 16.45 करोड़ से बन रही फोरलेन सड़क, 60 फीट तक किया जाएगा चौड़ा, यहां देखें पूरी जानकारी (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

Four Lane Airport Road In Jaisalmer: राजस्थान में जैसलमेर से एयरपोर्ट जाने वाली सिंगल रोड को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस सड़क को फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। हालांकि, बताया जा रहा है कि सिंगल रोड होने की वजह से यहां दुर्घटना होती थी। वहीं, सड़क का निर्माण होने से दुर्घटना में कमी देखने को मिलेगी। बता दें सड़क के निर्माण में करीब 16.45 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे 60 फीट चौड़ी की जाएगी और 6 किमी लंबी बनाई जाएगी। हालांकि, सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है और जनवरी 2024 तक पूरी होने की संभावना है।

6 किमी तक की जाएगी लंबी

दरअसल, सड़क को बानने के लिए सीएम अशोक गहलोत की ओर से सड़क को चौड़ी करने के लिए बजट की घोषणा की गई थी, जिसका जिम्मा सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से लिया गया था, जिसके बाद पीडबल्यूडी की ओर से टेंडर करके ठेकेदार को काम करने का आदेश जारी किया गया। हालांकि, इसका काम अगस्त के महीने में शुरू हो गया था। वहीं, इस सड़क को 60 फीट बढ़ाए जाने के साथ 6 किमी लंबी भी की जाएगी।

जनवरी 2024 तक हो सकती है पूरी

बता दें जैसलमेर से म्याजलार तक भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली सड़क डीएनपी की एनओसी नहीं मिलने के कारण अटकी हुई है, जबकि यूनियन चौराहा से एयरपोर्ट चौराहा तक जाने वाली सड़क निर्माण का कार्य धड़ल्ले से चालू है। इसे फोर लेन बनाकर चौड़ी की जाएगी। वहीं, जनवरी 2024 तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सड़क दुर्घटना में होगी कमी

बताया जा रहा है कि सिंगल लेन होने की वजह से इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती थी। वहीं, इस सड़क के चौड़ी होने से दुर्घटना में भी कमी आएगी। सड़क को चौड़ी करने के अलावा इसके बीच में डिवाइडर भी बनाने की योजना है। हालांकि, इस सड़क के निर्माण के बाद लोगों को राहत मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article