Crime News In Hindi: आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि आगरा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था, जिसमें 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस के साथ मोटर साइकिल बरामद की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाश से पुलिस पुछताछ कर रही है।
गड्ढे में दफनाया था शव को
दरअसल, 20 सितंबर को 04 अभियुक्तों द्वारा कार लूट के मकसद से उबर एप से मुरैना के लिए गाड़ी बुक की गई। वहीं, चंबल पुल के पास पहुंचे ही बदमाशों ने चालक को गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बदमाशों ने मिलकर शव को चंबल के किनारे गड्ढे में दफना दिया गया था। इसके बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस कर रही है जांच
वहीं, बाह थाना और पिनाहट पुलिस थाना पुलिस टीम व सर्विलांस सैल और पूर्वी जोन SOG टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन क्लीन चलाया था। इस आपरेशन में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने बदमाश के पास अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटर साइकिल भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
