आगरा

Firozabad Encounter: शिकोहाबाद में लुटेरा गैंग के बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड, एक बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में छिछामई नहर के पास पुलिस और लुटेरा गैंग के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरे बदमाश को फरार बताया जा रहा है। ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Image

पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा

Firozabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस की लुटेरा गैंग के बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अन्य बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक देसी कट्टा, बाइक और जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कार्रवाई

मुठभेड़ की यह घटना फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के छिछामई नहर के पास हुई। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में पुलिस ने लंगड़ा ऑपरेशन के दौरान लुटेरा गैंग के एक बदमाश को दबोच लिया। जिसकी पहचान सुरजीत उर्फ सीटू के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक पर सावर दो बदमाश छिछामई नहर की ओर जा रहे थे। दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली

पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सुरजीत के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके साथी अजय को फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article