आगरा

Firozabad News: फिरोजाबाद में मिशन शक्ति की महिला फोर्स का एक्शन, पॉक्सो एक्ट का वांटेड आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद में मिशन शक्ति और ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। शनिवार तड़के चेकिंग के दौरान आरोपी के साथ पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया।

Image

पुलिस के साथ वांछित आरोपी की मुठभेड़

Firozabad Police Encounter: फिरोजाबाद में मिशन शक्ति की महिला पुलिस फोर्स और ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पोक्सो एक्ट के वांछित आरोपी ताज मोहम्मद उर्फ कदरआ को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी गोली लगने के कारण घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके पास से देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

आरोपी के पैर में लगी गोली

एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना शिकोहाबाद पुलिस ने शनिवार तड़के करीब पांच बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को नगला पोहपी रोड पर वांछित आरोपी ताज मोहम्मद उर्फ कदरुआ की मौजूदगी की खबर मिली। पुलिस ने तुरंत चेकिंग ऑपरेशन शुरू किया। आरोपी ने पुलिस को देखकर फरार होने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

शिकोहाबाद का निवासी है आरोपी

वांछित आरोपी की पहचान असुआ, थाना शिकोहाबाद के रहने वाले ताज मोहम्मद पुत्र सफी मोहम्मद के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में 661/25 धारा 333, 74, 351(2) बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस को उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस भी मिला है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article