आगरा

Agra News: आगरा के हैरिटेज हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

आगरा के हैरिटेज हॉस्पिटल में तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में बुधवार रात को आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर जल्द काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। एहतियातन मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

Image

आगरा के अस्पताल में लगी आग

Agra Hospital Fire: आगरा के हैरिटेज हॉस्पिटल में बुधवार रात अचानक आग लग गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल की तीसरी मंजिल में स्थित स्टोर रूम से आग की लपटें उठीं। जिसने कुछ ही मिनटों में धुआं फैला दिया। हालांकि दमकल, पुलिस और अस्पताल स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। इस बीच आनन-फानन में मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया, जिससे किसी की जान को खतरा न हो।

फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची

बुधवार रात करीब 9 बजे भगवान टाकीज के पास स्थित हेरिटेज अस्पताल के स्टोर रूम में आग लग गई। जिससे बिल्डिंग में धुआं भर गया और लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आग की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल स्टाफ आग बुझाने में जुट गया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में दो थानों की पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की एक टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं दूसरी टीम ने अस्पताल के पहले थल पर आइसीयू में भर्ती सात मरीजों को व्हीलचेयर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ मरीजों और परिजनों ने कमरों की खिड़कियां तोड़कर खुद को बाहर निकाला। करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

सीएफओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि 4 दमकल गाड़ियों और 25 लोगों की टीम ने आग को बुझाया। उन्होंने बताया कि आग तीसरी मंजिल के स्टोर रूम में लगी थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। अस्पताल में करीब 30 लोग भर्ती बताए जा रहे हैं, ये सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं अस्पताल संचालक अनीस पिप्पल ने बताया कि आतिशबाजी के कारण यह आग लगी। अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर बना प्राइवेट वार्ड खाली था। उन्होंने बताया कि आग से अस्पताल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मरीजों को सुरक्षा की दृष्टि से बाहर निकाला गया था। आग बुझने के बाद उनका फिर से इलाज शुरू हो गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें