आगरा

Agra Crime News: नौकर ने दरवाजा खुलवाया, कारोबारी मालिक की पीट-पीटकर हत्या ; बीवी के तोड़ दिए हाथ-पैर

यूपी के आगरा में एक कारोबारी की उसकी दुकान में काम करने नौकर और उसके साथियों ने पिटाई कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया।

Image

आगरा में कारोबारी की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

आगरा: ताजनगरी में सोमवार को एक कारोबारी की दुकान में काम करने वाले व्यक्ति ने उसकी पिटाई कर उसकी जान ले ली। इतना ही नहीं उसकी पत्नी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुकान में काम करने वाले व्यक्ति के साथियों ने कारोबारी की दुकान में लूटपाट भी की। पुलिस उपायुक्त (नगर) सूरज कुमार राय ने बताया कि यह घटना हरिपर्वत पुलिस थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी में कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर हुई। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में एक शिकायत दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।

साथियों संग घर में घुसा था नौकर

मामला विजय नगर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर सुल्तानगंज का है। सुल्तानगंज निवासी दिलीप गुप्ता की रावतपाड़ा में एलडीआर नाम से फर्म है। जानकारी के मुताबिक, मुख्य मार्ग से 50 मीटर अंदर तीन मंजिला मकान है और उसी बिल्डिंग के बेसमेंट में गोदाम है। दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। दोपहर में 2 बजे घर में दिलीप और पत्नी लता गुप्ता मौजूद थीं। छोटा बेटा रजत दुकान और सुमित बाजार गया था। उसी दौरान दोपहर में उनका नौकर लोकेश घर आया और मालिक दिलीप से दरवाजा खुलवाया। नौकर के अंदर आते ही तीन बदमाश और घर के अंदर दाखिल हो गए। इससे पहले दिलीप को कुछ समझ पाते चारो पीटते हुए गोदाम में ले गए और रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए।

नकदी-जेवरात ले गए बदमाश

पत्नी लता ने पुलिस को बताया कि लोकेश दूसरी मंजिल पर उनके पास आया और कहा कि घर में बदमाश घुस आए हैं और मालिक को पीट रहे हैं। अलमारी की चाबी दे दो। जब उन्होंने चाबी देने से मना किया तो उन पर भी हमला बोल दिया। नौकर ने अलमारी से नकदी और जेवरात समेट लिए। बेसमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर ले जाने की कोशिश की।

पुलिस की सुरक्षा पर सवाल

वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायल दिलीप और लता को हाईवे के सर्विस रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दिलीप गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। लता को आईसीयू में भर्ती किया। उनके हाथ में फ्रैक्चर और माथे पर चोट है। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस चौकी पास वारदात होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article