Agra Water Crisis: यूपी के आगरा जिले में कोतवाली पंपिंग स्टेशन के लिए 450 एमएम की पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन का काम 30 नवंबर से किया जाना है। ऐसे में जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से करीब 36 घंटे का शटडाउन लेना पड़ेगा। शटडाउन के चलते शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल निगम के अधिकारियों ने जलकल विभाग को पत्र लिखा है। शटडाउन के दौरान टैंकरों की व्यवस्था करने की मांग की है। ताकि लोगों को टैकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जा सके और लोगों को परेशानी न हो।
जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि, आगरा पेयजल आपूर्ति योजना फेज-3 के तहत कोतवाली में स्थित पुराने 1000 किलो लीटर क्षमता के क्षतिग्रस्त जोनल पम्पिंग स्टेशन बदलेगा। इसके रिप्लेसमेंट के रूप में इसी क्षमता का नया जोनल पम्पिंग स्टेशन निर्मित किया जाएगा।
