आगरा

ताजमहल में आग! शॉर्ट सर्किट से साउथ गेट के पास उठने लगा धुआं, मचा हड़कंप

आगरा में स्थित ताजमहल के दक्षिणी गेट के पास LT लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग की घटना हुई। जिससे धुएं का गुब्बार उठता देख पर्यटकों में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। जिसके बाद तुरंत बिजली सप्लाई को बंद कर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

Image

ताज महल के दक्षिणी गेट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग

Agra Taj Mahal Fire: आगरा के विश्वप्रसिद्ध ताजमहल से आग की घटना सामने आई है। दरअसल ताजमहल के साउथ गेट के पास अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जिससे धुएं के गुब्बार उठने लगे। इस घटना से वहां मौजूद पर्यटक कुछ देर के लिए डर गए। हालांकि तुरंत पावर कंपनी को सूचित कर बिजली सप्लाई को बंद किया गया और स्थिति पर काबू पाया गया। इस दौरान ताजमहल की संरचना को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

LT लाइन में आग लगने से उठी चिंगारी और धुआं

जानकारी के अनुसार ताजमहल के दक्षिणी गेट के दाईं ओर बनी कोठरियों के ऊपर से LT लाइन गुजर रही है। इस लाइन के ज्वाइंटर में अचानक आग लगने से चिंगारी उठी। जिससे धुएं के गुबार उठने लगे, जो करीब 5 मिनट तक दिखाई दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधिकारियों और टोरेंट पावर को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और स्थिति नियंत्रित की गई।

ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

टोरेंट पावर की टीम ने एहतियात के तौर पर 2 घंटे का शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य किया। यह लाइन ताजमहल में बिजली आपूर्ति करती है। इस कारण मरम्मत कार्य के समय UPS सिस्टम ने तुरंत बिजली आपूर्ति संभाल ली। हालांकि इस घटना से ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं हुआ है। अच्छी बात यह रही घटना के दौरान स्मारक की किसी संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी के अनुसार ताजमहल में अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं और स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article