High Security No Plate: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। आपके वाहन पर पुरानी नंबर प्लेट लगी है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अगर आपने अब तक हाई सिक्योरिटी प्लेट के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द आवेदन कर दें। अब आपके वाहन पर पुरानी नंबर प्लेट लगी मिली तो उसका चालान हो जाएगा। पुरानी नंबर प्लेट के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग जल्द अभियान शुरू करने वाला है। ताजनगरी में स्मार्ट सिटी के कैमरों से पुरानी नंबर प्लेट के फोटो चालान किए जाएंगे। आगरा में अभी तक 70 फीसदी वाहन मालिकों ने हाई सिक्योरिटी प्लेट के लिए आवेदन किया ही नहीं है।
आपको बता दें कि, हर वाहन पर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने का यूपी सरकार का आदेश है। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से पुराने वाहनों पर नई प्लेट लगाने के लिए समय भी दिया गया। इसके लिए वाहन की नंबर प्लेट के आखिरी नंबर के हिसाब से समय सीमा तय की गई।
