आगरा

Agra News: आगरा में बड़ा हादसा, सीलन के कारण गिरी 300 साल पुरानी हवेली; दो की मौत, कई दबे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 4, 2023, 12:07 PM IST

Agra News: आगरा के पिनाहट में सीलन के चलते 300 साल पुरानी हवेली गिर गई है। हवेली गिरने के कारण क़ई ग्रामीण इसके नीचे दब गए। इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा।

Image

आगरा में गिरी 300 साल पुरानी हवेली (फोटो- @thimanshut)

Agra News: आगरा से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पिनाहट में सीलन के चलते 300 साल पुरानी हवेली गिर गई है। हवेली गिरने के कारण कई ग्रामीण इसके नीचे दब गए। साथ ही एक बच्ची सहित दो की मौत हो गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हवेली के नीचे दबे ग्रामीणों को निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। जेसीबी की सहायता से मालबे में दबे घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और लोगों को बचाने का किया।

क्यों गिरी हवेली

कहा जा रहा है कि देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते यहा हादसा हुआ है। बारिश के कारण पहले से ही कमजोर पड़ी हवेली सीलन के कारण भरभरा कर गिर गई। बताया जा रहा है कि हवेली जब गिरी तो उसकी चपेट में दो और मकान आ गए। जिसमें रह रहे लोग उसके नीचे दब गए। जैसे ही हवेली गिरी, लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पहले लोगों ने ही मलबा हटाना शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंची और जेसीबी से मलबा को हटवाकर अंदर दबे लोगों को निकाला गया।

छह लोग निकाले गए

मिली जानकारी के अनुसार छह लोग मलबे में दबे मिले। जिन्हें निकालकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि कि यह हवेली खाली पड़ी थी, यहां कोई रहता नहीं है। हवेली सालों पहले ही खंडहर में तब्दील हो गई थी। जिसके बाद भारी बारिश के कारण यह और कमजोर हो गई और गिर गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article