आगरा

Agra Accident : थ्रेसिंग मशीन से काम करते वक्‍त किसान के दोनों हाथ कटे, मौके पर ही तोड़ दिया दम

Agra Accident : मधन गांव का रहने वाला किसान सैनुद्दीन भगवंतपुर गांव के खेत पर काम कर रहा गेहूं की थ्रेसिंग का काम कर रहा था। जैसे ही सैनुद्दीन गेहूं के गट्ठर को मशीन में डालने के लिए लेकर गया तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया।

Image

थ्रेसिंग मशीन में हाथ फंसने से किसान की मौत हो गई। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Agra Accident : उत्‍तर प्रदेश के आगरा जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई। यहां से थोड़ी दूर मैनपुरी के औंछा थानांतर्गत भगवंतपुर गांव में गहूं की कटाई करते हुए किसानों के दोनों हाथ थ्रेशर मशीन में फंस गए थे। मौके पर पहुंचे लोगों ने जैसे किसान को फंसे हुए देखा तो सभी ने दौड़ लगा दी। जब तक वे मशीन को बंद कर दोनों हाथों को बाहर निकालते तब तक बहुत देर हो चुकी थी और किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इस तरह हुआ हादसा

चश्‍मदीद बताते हैं कि मधन गांव का रहने वाला किसान सैनुद्दीन मजदूरी करके अपने परिवार के लिए जीविकोपार्जन करता था। भगवंतपुर गांव के रहने वाले किसान अनुज के खेत गेहूं की थ्रेसिंग का काम चल रहा था। जैसे ही सैनुद्दीन गेहूं के गट्ठर को मशीन में डालने के लिए लेकर गया तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और उसके दोनों हाथ थ्रेशर में बुरी तरह से फंस गए। उसकी चीख सुनकर तुरंत वहां काम कर रहे मजदूर उसके पास पहुंचे और उसके लहूलुहान हाथों को बाहर निकालने को कोशिश करने लगे। जब तब वे मशीन को बंद करते तब तक सैनुद्दीन दम तोड़ चुका था। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आकर पहले पूरे घटनास्‍थल का जायजा लिया और फिर उसके बाद सैनुद्दीन के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा।

रोते परिवार को देख हर आंख नम

ग्रामीणों का कहना था कि सैनुद्दीन बेहद गरीब था। दिन भर मजदूरी करने के बाद वह जैसे-तैसे परिवार का पेट भरता था। उसके परिवार में पत्‍नी और पांच बच्‍चे थे। जैसे ही घटना के बारे में उसके परिवार को बताया वैसे ही हर कोई दौड़कर वहां पहुंचा और वहीं से जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी के लिए रवाना हो गया। किसान की मौत के बाद उसकी पत्‍नी और सभी बच्‍चे रो रहे, जिन्‍हें देखकर सभी लोग आहत हो गए। लोगों ने बताया कि उसके परिवार में आय का और कोई साधन नहीं है, इसलिए प्रशासन को मदद करनी चाहिए।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें